हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित जिलाधिकारी कार्यालय बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की गई संभल तहसील बाईपास एवं असमोली ब्लॉक को जोड़ने वाले मार्ग, बनिया खेड़ा ब्लॉक को जोड़ने वाले मार्ग, सिंहपुर सानी, भुलाबई, बबराला, गवां आदि मार्गों को लेकर चर्चा की गई। जिलाधिकारी महोदय ने पीडब्ल्यूडी विभाग से भूमि अधिग्रहण के संबंध में कोई प्रकरण तो नहीं है इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली। साथ ही जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित करते हुए कहा कि इन सड़कों का कार्य इस माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएग। साथ ही इसका निरीक्षण अधोहस्ताक्षरी द्वारा किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता में कोई कमी पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई संज्ञान में लाई जाएगी। साथ ही उन्होंने कहां की ग्रामों को जोड़ने वाली सड़कों के स्थिति काफी खराब है उनको यथा शीघ्र ठीक किया जाए। साथ ही पीएमजीएसवाई की सूची अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराई जाए। समस्त खंड विकास अधिकारियों के द्वारा इन सड़कों को चेक कर लिया जाए। लोक निर्माण विभाग ने बताया कि 7 सड़कें नवीनीकरण के लिए प्रस्तावित है। जो लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत सड़के आती हैं। उन सभी रोडों के स्पीड ब्रेकर हटा दिए जाएं एवं उसके स्थान पर टेबल टॉप ब्रेकर बनवाना सुनिश्चित करें। जिन हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है वह उन्हें विभाग को हैंड ओवर करा दें जिससे कि वह प्रयोग में लाऐ जा सकें। आर ई डी विभाग ने बताया कि 10 सड़कें नवीनीकरण के लिए प्रस्तावित हैं। और वित्तीय वर्ष 2021 -22 कि 13 सड़क निर्माणाधीन है जिसमें जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य को गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। और जो हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर निर्माणाधीन है या उनका भी कार्य समय से करवाना सुनिश्चित करें। जल निगम से संबंधित जो 50 लाख से अधिक धनराशि वाली परियोजना है उन परियोजनाओं की कार्य प्रगति के विषय में जानकारी प्राप्त की। ओवरी में बनने वाली पेयजल योजना पर जिलाधिकारी ने जल निगम एक्सईएन को निर्देशित करते हुए कहा कि शीघ्र ही जो कार्य पूर्ण हो चुका है उस पाइप लाइन को क्रियाशील कर दिया जाए। ताकि लोगों को इस परियोजना का लाभ मिल सके। इसके अतिरिक्त अन्य परियोजनाओं के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी ली एवं जल निगम एक्स ई एन को निर्देशित करते हुए कहा कि 9 परियोजनाओं को अपने स्तर पर जांच कर रिपोर्ट अधोहस्ताक्षरी को समय से प्रेषित करें। सीएनडीएस द्वारा सॉलिड वेस्ट प्लांट तैयार किया जा रहा है। जिसकी कार्य धीमे से चल रहा है वह उसमें युद्ध स्तर पर कार्य किया जाए। जिससे कार्य जल्दी गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण हो सके। राजकीय निर्माण निगम से डिग्री कॉलेज के निर्माण के विषय में जानकारी ली साथ ही प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन के द्वारा डाइट आयुष चिकित्सालय के निर्माण प्रगति के विषय में जानकारी प्राप्त की। मीटिंग में अनुपस्थित प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। पैक्स फैड के द्वारा ईवीएम भंडारण, शिक्षा विभाग के 5 छात्रावास, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदि के निर्माण कार्य को लेकर विशेष चर्चा की। इसके उपरांत नलकूप, लघु सिंचाई, सिंचाई, मध्य गंगा नहर, निर्माण के विषय में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मध्य गंगा नहर के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली जिसमें मध्य गंगा नहर के एक्स ई एन बताया कि मध्य गंगा नहर की भूमि अधिग्रहण करने को लेकर वारिसान प्रमाणपत्र को लेकर समस्या आ रही है जिसमें जिलाधिकारी महोदय ने समस्या को शीघ्रता से निस्तारण कराने के लिए उप जिला अधिकारी संभल एवं चंदौसी को निर्देशित किया। मिट्टी प्रकरण को लेकर जिलाधिकारी महोदय ने खनिज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कल तक इस समस्या का निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। भूमि के क्रय और अधिग्रहण के विषय में चर्चा की गई। नलकूप विभाग को लेकर जिला अधिकारी ने कहा कि जनपद में कितने नलकूप संचालित है जिसमें नलकूप विभाग ने बताया कि जनपद में 568 नलकूप संचालित है जिसमें 123 नलकूप चालक कार्यरत हैं जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने कहां की नलकूप चालकों का एक रोस्टर बनाकर उनकी ड्यूटी लगाई जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, जिला अर्थ सांख्यिकी अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, नलकूप विभाग के समस्त एक्स ई एन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
