हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री उमेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी ने विभाग बार विकास कार्यों के समीक्षा बैठक की। जिसमें सर्वप्रथम विद्युत विभाग को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जहां जर्जर तार, बिजली आपूर्ति, पुराने ट्रांसफार्मर इत्यादि चेक कराया जाए। मुख्य पशु चिकित्सा विभाग के बारे में विस्तार पूर्वक समीक्षा की गई। जिसमें गौसंरक्षित, ईयर टैगिंग, भूसा, पेयजल, सहभागिता योजना के अंतर्गत चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहां की पिछले माह कितने गोवंश संरक्षित किए गए थे इस माह कितने गोवंश सरक्षित किए गए हैं इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। और उन्होंने कहा कि गौशालाओं में गोवंश की संख्या बढ़ाई जाए। सड़कों पर किसी भी दशा में कोई गोवंश दिखना नहीं चाहिए। सहभागिता योजना के अंतर्गत कार्य में गति लाई जाए। ईयर टैगिंग के गलत डाटा फीडिंग को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस एवं संबंधित पटल सहायकों को प्रतिकूल प्रविष्टि की जारी करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान चिकित्सकों की उपलब्धता, आयुष्मान कार्ड, परिवार नियोजन, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, दवाओं की उपलब्धता, एंबुलेंस सेवा, ई कवच पोर्टल आदि को लेकर चर्चा की गई। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी ने आयुष्मान कार्ड को लेकर निर्देशित करते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड की प्रगति कम है इसको लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की एवं उन्होंने कहा सभी अपने लक्ष्य के सापेक्ष गोल्डन कार्ड का कार्य करना सुनिश्चित करें। कार्य में तेजी लाएं। एवं आरबीएसके टीम एवं हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर को भी लेकर विशेष चर्चा की गई।
शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए। ऑपरेशन कायाकल्प, स्कूलों में दिव्यांग शौचालय इत्यादि को लेकर चर्चा की गई। और उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जिन स्कूलों में दिव्यांग शौचालय नहीं बने है वहां यथाशीघ्र दिव्यांग शौचालयों का निर्माण किया जाए। समाज कल्याण की समीक्षा बैठक करते हुए। वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, छात्रवृत्ति, दशमोत्तर छात्रवृत्ति, शादी अनुदान, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, माननीय मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, दिव्यांगजन सशक्तिकरण पेंशन इत्यादि को लेकर चर्चा की गई। जिसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम ने बताया मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत जनपद में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा जिसमें लड़की की आयु 18 वर्ष एवं लड़के की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। लड़का अन्य जनपद या जनपद का हो। एवं कन्या के माता पिता के मूल निवासी जनपद के ही होने चाहिए। एवं उनकी वार्षिक आय दो लाख से कम हो। कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत प्रगति कम को लेकर नाराजगी व्यक्त की एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। एवं उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकासखंड स्तर पर 30-30 पोषण वाटिका बनानी है पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में जो रिक्त दुकान है उन दुकानों का प्रस्ताव कराना सुनिश्चित करें। और उन्होंने विभिन्न विभागों जैसे कि गन्ना विभाग, उद्योग विभाग, जिला खादी ग्राम उद्योग विभाग, कृषि विभाग, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, व्यक्तिगत शौचालय, आवास योजना ग्रामीण, आवास योजना शहरी, मनरेगा कार्य सामाजिक वानिकीकरण,वृक्षारोपण इत्यादि को लेकर विस्तार पूर्वक समीक्षा बैठक की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिसमें सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने अपने कार्य को लक्ष्य के सापेक्ष करवाना सुनिश्चित करें जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना की जाए। इस अवसर पर मुख्य परियोजना निदेशक डीआरडीए रमेश चंद्र, वन विभाग अधिकारी , डीसी मनरेगा बलवंत सिंह, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
