भाजपा कार्यालय पार्टी के संस्कार का केंद्र-जगत प्रकाश नड्डा
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर।/भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यालय जमीन के टुकड़े मात्र नहीं बल्कि पार्टी का संस्कार केंद्र हैं। यह पार्टी और कार्यकर्ताओं को ऊर्जा देने और देश के विकास की योजना बनाने वाला केंद्र है। यह कार्यालय 7 दिन 24 घंटे सेवाएं देता है। यहां की दीवारों पर लगी तस्वीरें भाजपा की नींव रखने वालों की है जिनसे प्रेरणा मिलती है।इन सुसज्जित कार्यालयों का इस्तेमाल कर हमें भाजपा और देश की नींव को मजबूत बनाना है। मुझे स्मरण है कि कई बार हम किराए के भवन में चलने वाले कार्यालयों का किराया नहीं दे पाते थे,पार्टी ने इन हालात में काम शुरू किया। आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,शुक्रवार को गोरखपुर के रानीडीहा में भाजपा के गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय लोकार्पण एवं 7 अन्य जिलों के कार्यालय का वर्चुअल लोकार्पण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के इन कार्यालयों के पीछे भाजपा इतिहास और कहानियां हैं।यह भाजपा की यात्रा को बताती हैं।साल 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने और भाजपा कार्यालय आए।संगठन में महामंत्री का दायित्व था, उन्होंने कहा कि नड्डा जी स्मरण है यह कार्यालय कब से है। मैने बताया कि यह कार्यालय श्रद्धेय नानाजी देशमुख को आवंटित हुआ तभी से भाजपा का कार्यालय है। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी यह इच्छा है कि देश का कोई भी प्रदेश, जिला भाजपा कार्यालय के बगैर न रहे।उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह एवं हम सबने मिल कर 512 कार्यालय की योजना बनाई। इनमें 230 बन कर जहां तैयार हैं। 150 का काम चल रहा।
अकेले उत्तर प्रदेश में लक्षित 72 कार्यालय में 69 कार्यालय लोकार्पित हो गए हैं।उन्होंने कहा कि फिलहाल इस भाजपा कार्यालयों में ई लाइब्रेरी,कांफ्रेंस हाल, मीडिया सेंटर,मार्डन तकनीक से बने आधुनिक कार्यालय हैं। कार्यकर्ताओं से निवेदन किया कि यहां उपलब्ध ई लाइब्रेरी और सुविधाओं का सदुपयोग करें। उज्ज्वल भारत को नई ऊंचाईयों पर ले जाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के कंधों पर है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष/मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, सुनील बंसल, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सदर सांसद रवि किशन शुक्ला, नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल, सांसद शिव प्रताप शुक्ला, राज्यसभा सदस्य जयप्रकाश निषाद,सांसद कमलेश पासवान,राज्यसभा सांसद संगीता यादव,क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह आशु क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी सांसद विजय दुबे सांसद हरीश द्विवेदी,महापौर सीताराम जयसवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह,विधायक महेंद्र पाल सिंह, प्रदीप शुक्ला डॉ विमलेश पासवान, बिपिन सिंह,राजेश त्रिपाठी,श्री राम चौहान,सदर सांसद प्रतिनिधि सदर सांसद प्रतिनिधि समरेंद्र विक्रम सिंह,सदर सांसद मीडिया प्रभारी पवन दुबे,क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
