Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

माहौल खराब करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी..... पुलिस अधीक्षक

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर


जनपद में जुम्मे की नमाज सकुशल संपन्न हुई....... जिलाधिकारी*


जनपद में अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस प्रशासन....... पुलिस अधीक्षक


माहौल खराब करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी..... पुलिस अधीक्षक


आज दिनांक 10 जून 2022 को जिलाधिकारी महोदय श्री मनीष बंसल एवं पुलिस अधीक्षक महोदय श्री चक्रेश मिश्र ने संभल नगर में ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी रखते हुए भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया। जिसमें जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि जनपद संभल में संभल के अनेक जगहों पर जुम्मे की नमाज अदा की गई। एवं नमाज शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न हुई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संभल में जुम्मे की नमाज सकुशल संपन्न हुईं। तथा पुलिस प्रशासन द्वारा नगर में लगातार निगरानी बनाई जा रही है। और भारी पुलिस बल अगले 3 दिन तक  हाई अलर्ट पर रहेगा। अगर जनपद में किसी भी व्यक्ति द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बाहर से आयी फोर्स जनपद में निगरानी बनाए हुए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस फोर्स को यह निर्देश दिए हैं की नगर में अलर्ट रहें एवं माहौल खराब करने वाले व्यक्तियों पर पुलिस प्रशासन पैनी नजर बनाए रखें। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक जायसवाल, उप जिला अधिकारी संभल, क्षेत्राधिकारी संभल संबंधित थानाध्यक्ष सहित भारी पुलिस बल के साथ संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies