Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गैंगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 गैंगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार



हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक नगर के मार्ग दर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी कैण्ट गोरखपुर के नेतृत्व में, जनपद में अपराध में वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत प्र0नि0 थाना खोराबार की टीम द्वारा कल दिनांक 22/06/2022 को मोतिराम चौराहा से मुखबिर खास के निशानदेही पर एक संदिग्ध व्यक्तियो को पकड़ लिया गया । पकड़े गए व्यक्ति का जमा तलाशी लेते हुए नाम पता पूछा गया तो अपना नाम बुटन यादव उर्फ संतोष यादव पुत्र स्व0 चन्द्रिका यादव निवासी ग्राम राघो पट्टी पड़री टोला फैलहा थाना झंगहा जनपद गोरखपुर बताया । उक्त पकड़ा गया व्यक्ति थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 184/2022 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त है जिसे कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय 20.5 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। 


गिरफ्तार  करने वाले पुलिस टीम-

1. प्र0नि0 नरेन्द्र कुमार सिंह थाना खोराबार जनपद गोरखपुर 

2. उ0नि0  पंकज कुमार सिहं चौकी इंचार्ज रामनगर करजहां थाना खोराबार, गोरखपुर

3. हे0कां0 कौशल कुमार यादव थाना खोराबार जनपद गोरखपुर  

4. का0 अनुराग सिंह थाना खोराबार जनपद गोरखपुर

5. कां0 पिन्टू प्रसाद थाना खोराबार जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies