पुलिस अधीक्षक यातायात गोरखपुर द्वारा पथ काइंड लैब के सहयोग से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया गया एवं वहाँ पर मौजूद लोगो को स्वस्थ व फिट रहने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।
स्वस्थ शरीर प्रथम प्राथमिकता …पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ महेंद्र पाल सिंह
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
आज दिनांक 23.06.2022 को इंडियन ग्लाइकोल्स लिमिटेड के तत्वाधान में पथ काइंड लैब के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक यातायात डॉक्टर महेंद्रपाल सिंह व विशिष्ट अतिथि एसडीएम सहजनवा सुरेश राय उपस्थित रहे । इस मौके पर इंडियन ग्लाइकोल लिमिटेड के बिज़्नेस हेड एसके शुक्ला तथा कंपनी के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे इस शिविर का आयोजन ट्रक चालकों के उत्तम स्वास्थ्य हेतु किया गया इस मौके पर पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ महेंद्र पाल सिंह महोदय द्वारा फीता काटकर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन का उद्घाटन किया गया उन्होंने कंपनी के कर्मचारीगण को संबोधित करते हुए यह बताया कि आप लोग हमेशा समय-समय पर स्वास्थ्य चेकअप कराते रहें जिससे आप स्वस्थ रहें तभी आप और आपका परिवार सुखी रहेगा और आपको कोई भी कार्य करने में कोई कठिनाई नही होगा और धन का अपव्यय नही होगा , ठीक उसी प्रकार आप अपने वाहनों के उत्तम स्वास्थ्य हेतु समय-समय पर प्रदूषण ,फिटनेस , टायर आदि को चेक कराते रहें जिससे यातायात करते समय कोई दुर्घटना ना हो पाए । जब किसी व्यक्ति के दुर्घटना हो जाती है तो उसके साथ साथ उसका परिणाम उसका परिवार भोगता है और जब आप लोग वाहन चलाते हैं उस दौरान कभी-कभी नींद लगने लगती है तो उस समय आप किसी ढाबे पर वाहन को खड़ा करके नींद को पूरा कर ले जिससे दुर्घटना ना हो सके आप अपने मालिक के दबाव में ना रहे पहले अपना नींद पूरा करें उसके बाद वहां से चले । सड़क दुर्घटना से बचने का सर्वोत्तम तरीक़ा है पहले आप जब हम लोग किसी समारोह में जाते हैं तो पहले आप के तर्ज पर जैसे दूसरे को बैठने की जगह देते हैं ठीक उसी प्रकार वाहन चलाते समय दूसरे लोगों को भी जाने का रास्ता दें । सभी कर्मचारी गणों से यह अनुरोध है कि मोटरसाइकिल चलाते समय आप लोग हेलमेट का अवश्य प्रयोग करें जिससे आपकी जान जोखिम में ना पड़े, बिना हेलमेट के चालान करके राजस्व इकट्ठा करना हमारा मकसद नहीं है बल्कि आप लोगों के जिंदगी सबसे महत्वपूर्ण है जब आप लोग सुरक्षित रहेंगे तो आपके द्वारा किया गया कार्य से देश की उत्पादकता बढ़ेगी एवं स्वस्थ भारत का निर्माण होगा । जब आप लोगों द्वारा गाड़ी को पर सामान लोड किया जाए तो ओवर लोडिंग ना करें इससे दुर्घटना की संभावना अधिक होती है ।और गोरखपुर शहर को सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराने के साथ साथ यातायात पुलिस के द्वारा घायल मरीज़ों की एंबुलेंस के लिए ग्रीन कॉरिडोर का का भी निर्माण किया गया है ।
