दहेज हत्या के आरोप में वांछित अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा "अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी" के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में,पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद गोरखपुर,क्षेत्राधिकारी खजनी के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक खजनी मय हमराह के थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 163/22 धारा 498ए,304बी भादवि व 3/4 डीपी एक्ट में वांछित अभियुक्तगण 1. देवानन्द यादव पुत्र बोधई यादव निवासी मेउड़ी थाना खजनी जनपद गोरखपुर 2. बोधई यादव पुत्र स्व0 रामराज यादव निवासी मेउड़ी थाना खजनी जनपद गोरखपुर को ग्राम मेउड़ी से समय करीब 05.40 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 इकरार अहमद थाना खजनी गोरखपुर
2. उ0नि0 बांके यादव थाना खजनी गोरखपुर
3. का0 सुनील यादव थाना खजनी गोरखपुर
4. का0 सूरज यादव थाना खजनी गोरखपुर
5. का0 रोहित मिश्रा थाना खजनी गोरखपुर
