Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

नवागत इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का दिया भरोसा

 नवागत इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार सिंह ने  सुरक्षा व्यवस्था का दिया भरोसा



हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


 भू माफियाओ को  चिन्हित कर होगी कार्यवाही महुली व 

महुली थाना क्षेत्र के कस्बो व चौराहे पर अतिक्रमण किये लोगो के खिलाफ चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। चौराहो पर गैंग बनाकर बेवजह घूमने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई।

संत कबीर नगर। नवागत महुली थाने के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार सिंह को थाने की कमान संभाला ली।तेजतर्रार ईमानदार इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार सिंह को  महुली थाने की जिम्मेदारी प्रभारी निरीक्षक के पद पर हुई है। जनपद सिद्धार्थनगर से आए श्री रविंद्र कुमार सिंह संत कबीर नगर एसपी कार्यालय में रीडर पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे।संतकबीरनगर एसपी सोनम  कुमार ने विश्वास जताकर रविंद्र कुमार सिंह को थाना महुली की जिम्मेदारी  सौंपी है।  पत्रकारों से बातचीत के दौरान नवागत महुली थाने के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार सिंह ने क्षेत्र की समस्या से रूबरू होते हुए कहां की मेरी प्राथमिकता सभी को न्याय दिलाना है। इस जिम्मेदारी पर खरा उतरने के लिए।क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए व अपराधियो पर अंकुश लगाकर उन्हे जेल भेजना मेरी  प्राथमिकता मे शामिल है। क्षेत्र में अगर कोई अपराध करता है तो उसकी जगह जेल है। अपराधियों के साथ कोई समझौता नही किया जाएगा शासन की जो प्राथमिकता है। उसको हर हाल में हल मे पालन कराया जाएगा महिलाओं के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा चाहे वह कितना बड़ा ही रसूखदार क्यों ना हो ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies