Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

"ऑपरेशन मुस्कान" के तहत गुमशुदा बालक को थाना राजघाट पुलिस द्वारा किया गया बरामद

 "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत गुमशुदा बालक को थाना राजघाट पुलिस द्वारा किया गया बरामद



हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा गुमशुदा बालकों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान "ऑपरेशन मुस्कान" के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर के पर्यवेक्षण में व  क्षेत्राधिकारी कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक राजघाट के निर्देशन में चौकी प्रभारी रहमत नगर सुशील कुमार चौरसिया द्वारा दिनांक 09/06/2022 को थाना राजघाट से गुमशुदा 12 वर्षीय बालक जो अपने घर से घूमने निकला था और गायब हो गया था जिसके संबंध में मु0अ0सं0 150/22 धारा 363 भादवी पंजीकृत हुआ था। चौकी प्रभारी सुशील कुमार चौरसिया द्वारा गुमशुदा बालक की तलाश कर बरामदगी करते हुए परिजनों को सुपुर्द करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies