Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

अर्न्तप्रदेशीय जहरखुरान/एटीएम का धोखाधड़ी करने वाले दो नफर अभियुक्तगण मय 60 ग्राम स्मैक व 30 अदद एटीएम विभिन्न बैको के साथ गिरफ्तार

 अर्न्तप्रदेशीय जहरखुरान/एटीएम का धोखाधड़ी करने वाले  दो नफर अभियुक्तगण मय 60 ग्राम स्मैक व 30 अदद एटीएम विभिन्न बैको के साथ गिरफ्तार 


हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा जहर खुरानी गैंग के दो नफर अभियुक्तगण 1. संदीप पुत्र दलवीर सिंह निवासी गंगनखेडी थाना हंसी जनपद हिसार हरियाणा उम्र- करीब 26 वर्ष । 2. राजेश कुमार पुत्र कर्मवीर निवासी हंसी रामसिंह कालोनी भिवानी रोड थाना हंसी जनपद हिसार हरियाणा उम्र-करीब 30 वर्ष के कब्जे से कुल 60 ग्राम स्मैक व 30 अदद एटीम कार्ड भिन्न भिन्न बैंको के खाताधारको के बरामद करते हुए आज दिनांक 09.06.2022 समय  11.10  बजे नहर पुलिया के पास  मोहद्दीपुर  से गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर  मु0अ0सं0- 0389/22 धारा - 8/21 NDPS ACT,मु0अ0सं0-390/22  धारा-8/21 NDPS ACT व मु0अ0सं0-0391/22 धारा-403/411/419/420 भादवि  पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


संक्षिप्त विवरण/ पूछताछ विवरण- 

पूछताछ में इनके द्वारा बताया गया कि हमलोग हरियाणा के रहने वाले है हमलोगो द्वारा दिल्ली उ0प्र0 के राज्यो व सीमावर्ती प्रदेशों में चारपहिया वाहनों से भ्रमण कर लोगो का एटीएम कार्ड बदलकर उनके पैसो को निकालने का काम करते है । हम लोग द्वारा एटीएम रुम में पहले से पहुंचकर ऐसे व्यक्ति का इन्तजार किया जाता है जो एटीएम चलाना अच्छी तरह से न जानता हो उसके एटीएम को लेकर हमलोग स्वंय उसका पैसा कोड पूछकर उसको निकालकर दे देते है तथा अपने पास लिये एटीएम को उनके एटीएम को बारीकी से बदलकर उनको बदला हुआ एटीएम दे देते है और उनके बाकी पैसो को निकाल लेते है । उत्तर प्रदेश के विभिन्न राज्यो व जिलो में घूम घूमकर कर स्मैक की विक्री भी  करते है  इनके पास से कुल 60 ग्राम नसीला पदार्थ स्मैक व 30 एटीएम कार्ड विभिन्न बैको के अलग अलग खाताधारको के साथ गिरफ्तार कर थाना कैण्ट पर अभियोग पंजीकृत कराया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण  संदीप पुत्र दलवीर सिंह निवासी गंगनखेडी थाना हंसी जनपद हिसार हरियाणा से पूछताछ करने पर  बताया कि मै अपने साथी राजेश के साथ मिलकर नशीला पदार्थ लोगो को खिलाकर एटीएम कार्ड का पासवार्ड जानकर व उनका एटीएम कार्ड धोखे से बदलकर उनको एटीएम कार्ड से पैसे निकालकर अपना अपना जीवोपार्जन करते है । इनके अन्य आपराधिक इतिहास जानकारी की जा रही है । मुकदमा लिखकर जेल भेजा जा रहा है । 



गिरफ्तारी की टीम-

1. प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

2. उ0नि0 रुद्र प्रताप सिंह चौकी प्रभारी मोहद्दीपुर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर 

3. उ0नि0 अरुण कुमार सिहं चौकी प्रभारी रेलवे थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

4. उ0नि0 अवनीश कुमार पाण्डेय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर 

5. हे0का0 मोहसीन खान थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

6. का0 सौरभ गिरी थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर 

7. का0 राहुल शाह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies