हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
21 जून, 2022 को जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का किया जाएगा भव्य आयोजन*
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता बैठक का किया गया आयोजन
14 जून से 21 जून तक जनपद में मनाया जाएगा योग दिवस कार्यक्रम.... जिलधिकारी
आज कलेक्टर सभागार बहजोई में जिलाधिकारी महोदय श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बैठक में योगाभ्यास की तैयारियों व आयोजनों को लेकर अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जनपद में विभिन्न स्थलों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसको सफल बनाने के लिए अभी से सभी तैयारियां प्रारम्भ कर दी जाएं। उन्होंने आयुर्वेद अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि विभिन्न विभागों से समन्वय बनाकर इसकी कार्ययोजना तैयार करें ताकि जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रम के दिन योगाभ्यास से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि योग दिवस के दिन जिला मुख्यालय, तहसील, ब्लाँक, ग्राम पंचायत आदि महत्वपूर्ण स्थलों पर योग दिवस का आयोजन किया जायेगा जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी गण को निर्देश दिए कि आपस में समन्वय बनाकर योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित कराए जाएं और इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज, औद्योगिक संगठनों आदि के युवक, युवतियों को भी प्रतिभाग कराया जाय। जिलाधिकारी ने आयुर्वेद अधिकारी को निर्देश दिया कि वे विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना तैयार करें, ताकि इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में 3 लाख लोगों को योग से जोड़ना है तथा उनकी उपस्थिति रजिस्टर पर भी दर्ज की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में लगभग 670 ग्राम पंचायत है। जिसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत में एवं नगर पालिका नगर पंचायतों में लोगों को योग से जोड़ना है। साथ ही जनपद में ऐसे स्थान चयनित कर लिए जाएं जहां पर ज्यादा से ज्यादा लोग योग करने के लिए एकत्रित हो सके। प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम 250 लोगों को सात दिवस के लिए योग करने हेतु जोड़ा जाए। साथ ही आयुर्वेदिक अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि योग की बेसिक क्रियाओं की वीडियो तैयार कर दिखाई जाए ताकि लोग जागरूक हो सके। इसके बाद नगर पंचायत 500 लोगों को एवं नगरपालिका 2 हजार लोगों को 1 सप्ताह के लिए योग से जोड़ने का कार्य करेंगे। साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने अनुदेशकों में एवं शिक्षकों को भी योग दिवस के कार्य में लगाएंगे। जनपद स्तरीय कार्यक्रम बृहद स्तर पर होगा। साथ ही गंगा किनारे वाले क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी गुन्नौर, बबराला एवं गवां संयुक्त रूप से योग दिवस के कार्यक्रम के लिए राजघाट स्थित शांति उपवन कार्यक्रम को आयोजित करवाना सुनिश्चित करें। एक आयुष इंस्ट्रक्टर भी इस कार्यक्रम में लगाया जाए। साफ-सफाई की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित करते हुए कहा कि दूसरे कार्यक्रम के लिए एक पर्याप्त स्थान को भी चयनित कर लिया जाए। जहां पर पर्याप्त संख्या में लोग योग कर सकें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि दोनों कार्यक्रम वाले स्थानों पर डॉक्टरों की टीम एंबुलेंस एवं ओआरएस के भी काउंटर लगवाना सुनिश्चित करें। दिनांक 14 के योग कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को भी सम्मिलित किया जाए। और सभी अधिकारी अपने अपने कार्यालय में भी योग करवाना सुनिश्चित करें। युवा कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक युवाओं एवं युवतियों को योग दिवस से जोड़ने का कार्य करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, अपर जिला अधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी, क्षेत्राधिकारी बहजोई, परियोजना निदेशक डीआरडीए रमेश चंद्र, व्यापार प्रतिनिधि सहित जनपद के अन्य जिला स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।
