Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

बुजुर्ग महिलाओं को टैम्पो में बैठाकर धोखाधड़ी से गहना आदि ले लेने वाले गैंग का सरगना अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार

 बुजुर्ग महिलाओं को टैम्पो में बैठाकर धोखाधड़ी से गहना आदि ले लेने वाले गैंग का सरगना अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार



हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


         वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा "अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी" के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर के कुशल नेतृत्व में अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत चौकी प्रभारी जेल रोड उ0नि0 रामानुज सिंह यादव द्वारा की जा रही विवेचना मु0अ0सं0 181/2022 धारा 379/411 भा0द0वि0 के क्रम में दिनांक 29.04.2022 को थाना क्षेत्र में घटित घटना के सम्बन्ध में दौरान विवेचना प्रकाश में आये अभियुक्त विशाल पुत्र महेन्द्र प्रसाद निवासी बशारतपुर पूर्वी थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर दिनांक 30.05.2022 को थाना गुलरिहा गोरखपुर के द्वारा गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था । मुकदमे प्रकाश में आये तीन अन्य अभियुक्त फरार चल रहे थे । दिनांक 11.06.2022 को चौकी प्रभारी जेल रोड उ0नि0 रामानुज सिंह यादव द्वारा मुखबिर की सूचना पर गैंग के सरगना 1. शनि उर्फ पाके पुत्र अनिल निवासी आवसीय कालोनी मिलेनियम सिटी थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर 2. राजकुमार  पुत्र  रामदास निवासी आवसीय कालोनी मिलेनियम सिटी थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर  को एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गोड़धईया पुल के पास से  समय 23.50 बजे गिरफ़्तार किया गया । अवैध देशी तमंचा की बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 237/2022 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगण को न्यायिक अभिरक्षा रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है  । 


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का नाम :-

1-उ0नि0 रामानुज सिंह यादव चौकी प्रभारी जेल रोड थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

2-मुख्य आरक्षी राम विलास सिंह थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर 

3-आरक्षी आजाद अली थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर 

4- आरक्षी दुर्गेश यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies