हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट
आज दिनांक 09-06-2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर की अध्यक्षता में पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में सभी धर्मो के धर्मगुरु एवं समाज के संभ्रांत व्यक्तियो के साथ पीस कमेंटी की बैठक कर आगामी त्यौहार को सकुशल व शान्तिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी । एवं आगामी त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । पीस कमेटी के पिछले 40 वर्षो से सदस्य रहे चौधरी नजमुद्दीन अंसारी के इंतकाल पर दशहरी बाग रसूलपुर गोरखनाथ क्षेत्र में उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की गई ।
