Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पिपरौली में आईएएस अर्पित गुप्ता को किया गया सम्मानित

 पिपरौली में आईएएस अर्पित गुप्ता को किया गया सम्मानित


हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


यूपीएससी की परीक्षा में 54वी रैंक पाने वाले अर्पित गुप्ता के सफलता की चर्चाएं चारों तरफ हो रही है। इस सफलता की वजह से क्षेत्र के साथ-साथ पूरे जनपद का मान सम्मान बढ़ाया है।

 शानदार उपलब्धि को हासिल करने के पश्चात तमाम मंचों पर इन्हें सम्मानित किया जा रहा है। पिपरौली बाजार में अर्पित गुप्ता को सम्मानित करने के लिए अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। 

अभिनंदन समारोह में आवाज एल्यूमीनियम फैक्ट्री के मालिक संजय चौधरी द्वारा अर्पित गुप्ता को माला पहनाकर एवं बुके देकर स्वागत किया गया। 

अभिनंदन समारोह में अर्पित गुप्ता ने सम्बोधन में युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणादायक टिप्स दिए।

अभिनंदन समारोह में मातादीन निगम, मिरचन्द निगम, प्रेमपाल गुप्त, देवी शरण लाल, कौशल निगम, विनोद निगम, सन्तोष निगम,राजेश निगम, सुभाष चंद्र निगम, राजाराम निगम सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies