आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत बिरसा मुंडा शहीदी दिवस पर वेबिनार का हुआ आयोजन
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला
ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर सहजनवा:-दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सहजनवा गोरखपुर में आजादी के अमृत महोत्सव श्रंखला के अंतर्गत बिरसा मुंडा शहीदी दिवस पर एक वेबीनार का आयोजन हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की आयोजक डॉक्टर अंकिता मद्धेशिया ने स्वागत संबोधन से प्रारंभ किया। मुख्य वक्ता एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर कुमुद त्रिपाठी जी ने बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला उन्होंने वेबीनार से जुड़े हुए महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा के चरित्र से अवगत कराया। धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर अंकिता मद्धेशिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अध्यापक एवं छात्र एवं छात्राएं वेबीनार से जुड़े।
