हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
आज दिनांक 9 जून 2022 को जिलाधिकारी महोदय श्री मनीष बंसल एवं पुलिस अधीक्षक महोदय श्री चक्रेश मिश्र ने दशहरा गंगा स्नान की तैयारियों के दृष्टिगत हरि बाबा धाम गवां के गंगा घाट एवं राजघाट का निरीक्षण किया। जिसमें जिलाधिकारी महोदय ने हरि बाबा धाम के गंगा घाट पर जाकर बैरिकेडिंग एवं घाट का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि बैरिकेडिंग का कार्य मजबूत तरीका से किया जाए एवं ज्यादा गहराई वाले स्थान पर बोर्ड लगा दिए जाएं ताकि लोग उधर ना जाएं। और जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि जिन घाटों पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालु आ रहे हैं। उन घाटों पर पर्याप्त गोताखोर एवं पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे सभी श्रद्धालु यह पर्व अच्छे से मना सकें। एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पक्का घाट बनवाने के लिए एक एस्टीमेट तैयार किया जाए। जिससे पक्का घाट बनाया जा सकें। राजघाट गंगा स्नान के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने पीएसी के गोताखोरों के साथ में नाव में बैठकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी अपनी ड्यूटी पर सतर्क रहें। किसी प्रकार की लापरवाही ना की जाए। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी, उप जिलाधिकारी रामकेश धामा, क्षेत्राधिकारी देवेंद्र अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, तहसीलदार गुन्नौर, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
