Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

विपक्षी पार्टियों देश के युवाओं को गुमराह कर रही है ,और उन्हें भड़काने का काम कर रही है: अशोक सिंह

 विपक्षी पार्टियों देश के युवाओं को गुमराह कर रही है ,और उन्हें भड़काने का काम कर रही है: अशोक सिंह 



हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


17 से 23 वर्ष के युवाओं के लिए अग्निवीर योजना वरदान साबित हो रही है विपक्षी देश के युवाओं को गुमराह कर रहे हैं और अपने  स्वार्थ में लगे हुए हैं। अग्निवीर योजना का देश के सभी लोगों को सम्मान करना चाहिए और सबसे बड़ी बात 23 वर्षीय सीमा पार करने वालों के लिए यह योजना आगे और भविष्य में कुछ अच्छा करने के लिए वरदान साबित सिद्ध होगी। यह बात है भारतीय जनता पार्टी कार्य समिति के सदस्य व बस्ती जनपद के प्रभारी ,पूर्व जिला अध्यक्ष गोरखपुर अशोक सिंह ने एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा। मंडल कार्यसमिति बैठक का आयोजन  आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसौली खुर्द ,बांसगांव में संपन्न हुआ। इस बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एकता और अखंडता के लिए समर्पित हैं और भारतीय जनता पार्टी की सरकार राष्ट्र के प्रति राष्ट्रीयता की भावना रखती है जबकि अन्य दूसरी पार्टिया राष्ट्र के प्रति सोच ही नहीं सकती हैं। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर स्थानीय थानों को पुलिस अधिकारी नहीं बल्कि सपा के गुंडे चलाते थे। श्री सिंह ने जनधन योजना खाते के बारे में विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि यदि सरकार किसी योजना के लाभार्थी को ₹100 पहुंच पहुंचाती है तो वह ₹100 सीधे उसके खाते में जाती है, जबकि एक पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा था कि यदि सरकार किसी लाभार्थी को ₹100 देती है तो लाभार्थी के पास केवल ₹15 पहुंचता है और शेष रुपए बीच में ही गायब हो जाता है। इस मिथक को तोड़ने का कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं के लिए एक स्वर्णिम अवसर है और जो युवा स्वेच्छा से अग्निवीर बनना चाहता है वह इसमें जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस योजना को एक ट्रेनिंग के तौर पर देखा जाए ,क्योंकि अगर कोई 17 साल का युवा अग्निवीर योजना में भर्ती होता है तो 21 वर्ष के आयु में रिटायर हो जाएगा ।सबसे बड़ी बात यह है कि उस समय  रिटायरमेंट के दौरान मिले फंड के 1200000 और 4 साल के बीच में हुई कमाई का लाभ मिलेगा साथ ही साथ किसी भी सरकारी नौकरी  के लिए भी छूट मिलेगी। इस योजना से युवा को किसी भी तरह का उनके भविष्य को लेकर कोई खतरा नहीं है। देखा जाए तो अन्य देशों जैसे इजराइल में फौज की भर्ती के लिए  ट्रेनिंग अनिवार्य होता है। अग्निवीर योजना से हमारा देश सशक्त मजबूत और समृद्ध होगा तथा बेरोजगारी पर अंकुश लगेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर विमलेश पासवान ने कहा कि बेरोजगारी को कम करने के लिए अग्निवीर योजना बहुत ही सहायक सिद्ध होगी लेकिन यह बात हमारे देश के स्वार्थी और लालची कुछ राजनेताओं को समझ में नहीं आ रही है जो युवाओं को भ्रमित करके दंगा कराने का काम कर रहे हैं। अग्निवीर योजना का देश के सभी लोगों को सम्मान करना चाहिए। बैठक का अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बांसगांव रमेश कुमार तथा संचालन अमित राय ने किया।मंडल  कार्यकारिणी के बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह, मनोज शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राय, राजेश राय, मंडल उपाध्यक्ष बैजनाथ राय,  नन्हे सिंह ,राज मंगल यादव, मंडल महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी ,अश्वनी राय, महा संपर्क अभियान के जिला संयोजक हरि नारायण सिंह(गोला) ,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष परमवीर सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुभकरण सिंह, धर्मपाल सिंह ,दिनेश सिंह, राज कपूर, संतोष तिवारी ,नीरज शाही, अतुल तिवारी,प्रह्लाद तिवारी, गिरजेश, रूपेश कश्यप व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies