कूटरचित दस्तावेज तैयार कर विदेश भेजने के नाम पर पैसा लेने वाले गिरोह का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक नगर के मार्ग दर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी कैण्ट के नेतृत्व में, जनपद में अपराध व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत प्र0नि0 थाना खोराबार की टीम द्वारा कल दिनांक 08/06/2022 को गोबरहिया चौराहा से मुखबिर खास के निशानदेही पर 04 अभियुक्तगण 1. सोनू यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी राजगढ़ थाना गगहा जनपद गोरखपुर 2. चन्दन यादव पुत्र स्व0 रविन्द्र नाथ यादव निवासी कुनवार राजा थाना गोला जनपद गोरखपुर 3.कमलेश यादव पुत्र तपेश्वर यादव निवासी मितानपुर खुर्द थाना गगहा जनपद गोरखपुर 4. निकेतन त्रिपाठी पुत्र वेद प्रकाश त्रिपाठी निवासी छपरा थाना गगहा जनपद गोरखपुर, हा0मु0 डी24 मालवीय नगर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर को आज दिनांक 09.06.2022 समय करीब 11.50 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगणो के पास से अदद कार स्विफ्ट डिजायर, दो अदद लैपटाप मय एडाप्टर, 88 अदद पासपोर्ट भारतीय गणराज्य, चार अदद मोबाइल मय सिमकार्ड, 09 अदद सिमकार्ड, पम्पलेट, एक अदद कूटरचित आधार कार्ड की छयाप्रति करमेश यादव, एक अदद कंपनी की मुहर, 03 अदद आधार कार्ड व 02 अदद पैनकार्ड बरामद हुआ। अभियुक्तगणो को पुलिस हिरासत मे लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
अभियुक्तगण से पूछताछ/संक्षिप्त विवरण-
अभियुक्तगणों से पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि यह लोग बाम्बे की एक कम्पनी के माध्यम से फर्जी तरीके से लोगों को विदेश भेजने के नाम पर पैसा ले लेते है जब पैसा एकट्ठा हो जाता है तो यह लोग भाग जाते है । अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा मिलकर अपने दोस्त कमलेश यादव के आधार कार्ड को कम्प्यूटर से माध्यम से एडिट करके उसे करमेश यादव बना दिया ताकि फर्जी पहचान दिखाकर रुम मिल जाये और जब लोगों से विदेश भेजने के नाम पर रुपये एकत्र हो जाते तो यह लोग एकत्र रूपये लेकर भाग जाते और पता गलत होने की वजह से कोई इन लोगों को कोई पकड़ भी नहीं पाता है ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम-
1. उ0नि0 आशुतोष कुमार राय चौकी प्रभारी जदगीशपुर थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
2. हे0कां0 हरेन्द्र प्रसाद थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
3. हे0कां0 अशोक सरोज थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
4. का0 अनिल कुमार गुप्ता थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
5. कां0 कृष्ण कुमार दुबे थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
6. कां0 अभय सरोज थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
