Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गरखा पुलिस ने NH722 पर एक ट्रक पर लदा 159 काटुन अग्रेजी शराब किया जप्त

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार


गरखा पुलिस ने NH722 पर एक ट्रक पर लदा 159 काटुन अग्रेजी शराब किया जप्त

सारण जिले के गरखा थाने की पुलिस ने गुप्त सुचना के अधार पर छपरा मुजफ्फरपुर NH-722 पर अलोनी बाजार के समीप लाईन होटल के पास खड़ी एक ट्रक पर लदा 159 काटुन शराब को जप्त कर लिया। पुलिस ने ट्रक के उप चालक व चालक को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार चालक व उप चालक पंजाब के भटिनंडा निवासी गरबित व मंजित बताए जाते है जो की पंजाब से ट्रक पर शराब लाद उसे बेगूसराय पहुचाने जा रहे थे। गरखा थाना अध्यक्ष राम सेवक रावत ने बताया की पटना से उत्पाद विभाग की टीम पीछा कर रही थी निशानदेही पर गरखा पुलिस छपरा मुजफ्फरपुर NH-722 पर लाईन होटल के समीप छापेमारी की गई.मौके से एक ट्रक पर लदा भारी मात्रा मे अग्रेजी शराब जप्त की गई।ट्रक पर लदा शराब लगभग 1500 लीटर बताया जाता है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies