Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गोरखपुर में कोरोना के 33 केस मिले:5 साल की बच्ची भी शामिल, एक्टिव केस की संख्या 123 हुई

 गोरखपुर में कोरोना के 33 केस मिले:5 साल की बच्ची भी शामिल, एक्टिव केस की संख्या 123 हुई



हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर में कोरोना जांच में शुक्रवार को पांच माह बाद सबसे ज्यादा 33 लोग संक्रमित मिले हैं। 12 फरवरी को संक्रमितों की संख्या 38 थी। संक्रमितों में जिला अस्पताल के कर्मचारी व उनके परिवार के सात लोग शामिल हैं। इसमें एक पांच साल की बच्ची भी है। 28 लोगों ने कोविड को मात दी है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 123 हो गई है।


संक्रमितों में एम्स का एक छात्र, अंधियारीबाग की एक 11 साल की बच्ची, कैंपियरगंज की 17 वर्षीय किशोरी व चरगांवा का 18 वर्षीय किशोर भी शामिल है।


2433 लोगों को लगाया गया कोरोनारोधी टीका


सीएमओ डा. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67226 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66268 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है। कोविड टीकाकरण अभियान में शुक्रवार को 125 बूथों पर 2433 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। बूथों पर बहुत कम संख्या में लोग पहुंचे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नंदलाल कुशवाहा ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा।


बढ़ रहा कोरोना बेफिक्र हैं लोग

एक तरफ जिले में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। लेकिन शहरवासियों को इसकी कोई चिंता नहीं है। लोग बेफिक्र होकर बिना मास्क के कार्यालयों में घूम रहे हैं। चाहे वह डीएम, कमिश्नर, एडीजी, डीआईजीय, एसएसपी कार्यालय हो हर जगह कोइ्र कड़ाई नही हो रही है। बाजारों में भी लोग पालन नहीं कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies