Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गोरखपुर में चार स्थानों पर बनेगा ऑटो रिक्शा स्टैंड:PPP मॉडल पर नगर निगम करेगा स्टैंड का संचालन, जाम से मिलेगी निजात

 गोरखपुर में चार स्थानों पर बनेगा ऑटो रिक्शा स्टैंड:PPP मॉडल पर नगर निगम करेगा स्टैंड का संचालन, जाम से मिलेगी निजात



हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर में नगर निगम की ओर से चार स्थानों पर ऑटो रिक्शा स्टैंड बनाए जाएंगे। इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। स्टैंड ​​​पीपीपी मॉडल पर संचालन करेगा। स्टैंड से होने वाली आमदनी से ही स्टैंड का रखरखाव किया जाएगा। स्टैंड पर यात्रियों के बैठने, पीने का पानी और शौचालय समेत सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।


इस संबंध में नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि यातायात व्यवस्था का ठीक से संचालन करने के लिए चार स्थानों पर पीपीपी माडल से ऑटो स्टैंड का संचालन किया जाएगा। स्टैंड से होने वाली कमाई को वहां की सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा।


यहां बनाया जाएगा स्टैंड


धर्मशाला पुल के पास रेल लाइन के उत्तर तरफ असुरन जाने वाली सड़क पर मछली मंडी के पास।

शास्त्री चौक के पास घोष कंपनी की ओर जाने वाली सड़क के दक्षिण व बेतियाहाता रोड की पटरी पर।

विश्वविद्यालय चौराहा से सिटी माल की ओर जाने वाली सड़क के उत्तर पटरी पर।

आंबेडकर चौराहा के पास छात्रसंघ चौराहे की ओर जाने वाली सड़क के उत्तर पटरी पर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies