338 वे सप्ताह श्रमदान कर प्रदूषण के खिलाफ चलाया जन जागरण अभियान, जलवायु परिवर्तन के भयावह दुष्परिणामो से लोगों को किया आगाह
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
सूर्यकुंड धाम का सुंदरीकरण कर इसे विश्व पर्यटन केंद्र बनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए वर्ष 2016 से सूर्यकुंड धाम विकास समिति के तत्वावधान में प्रारंभ श्रमदान सत्याग्रह के 338 वे सप्ताह नागरिकों ने सूर्यकुंड धाम की व्यापक साफ सफाई कर प्रदूषण के खिलाफ जन जागरण किया इस दौरान राष्ट्रीय पर्यावरण सेना एवं पर्यावरण मित्र मिशन के कार्यकर्ताओं ने जनजागरण पदयात्रा निकालकर लोगों को प्रदूषण की वजह से धरती के गरम होने और इस नाते हुए जलवायु परिवर्तन के भयावह दुष्परिणामों के बारे में जागरुक और आगाह किया। सूर्यकुंड धाम गायत्री परिवार ने यज्ञ कर लोगों से पर्यावरण विरोधी जीवन शैली त्यागने और पर्यावरण मित्र जीवन शैली अपनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का नेतृत्व सूर्यकुंड धाम विकास समिति के संयोजक संतोष मणि त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रविवार की सुबह महिलाएं,नौजवान बुजुर्ग और बच्चे भारी संख्या मे सूर्यकुंड धाम पर एकत्रित हुए। कई समूहों में विभक्त होकर लोगों ने सरोवर और धाम के विभिन्न मंदिरों की साफ-सफाई धुलाई की। एक दौरान सूर्यकुंड धाम से अवैध कब्जे हटाने और प्रदूषण के खिलाफ लोगों ने जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद सूर्य मंदिर मे हुए यज्ञ में आहुतियां डालकर प्रदूषण ना करने और ना सहने तथा पर्यावरण विरोधी जीवन शैली त्यागकर पर्यावरण मित्र जीवनशैली अपनाने का लोगो ने संकल्प लिया। राष्ट्रीय पर्यावरण सेना के मंडल अध्यक्ष मदन राजभर एवं पर्यावरण मित्र मिशन की कनक लता मिश्रा के नेतृत्व में प्रदूषण विरोधी जनजागरण पदयात्रा निकाली गई। सूर्यकुंड कालोनी के चारों ब्लॉको मैं घूमी पदयात्रा में लोगों को बताया गया कि प्रदूषण के कारण धरती के गरम होने के नाते जलवायु परिवर्तन हो गया है दुष्परिणाम स्वरुप इस वर्ष गर्मी भर वर्षा नहीं हुई बारिश का महीना असाढ और सावन भी अनियमित बारिश का शिकार हो गया जिसके कारण हजारों समस्या पैदा हो गई। लोगों से प्रदूषण से जंग के लिए सड़क पर उतरने का आह्वान किया गया।
संचालन सरस्वती त्रिपाठी एवं आभार ज्ञापन अर्चना शर्मा ने किया।
इस अवसर पर सपना लखमानी, लक्ष्मी शर्मा, सरोज देवी, रंजना,आभा, चिंता,शिल्पी,राजकुमारी,मालती, निमिषा,किरण,पूजा,सपना त्रिपाठी, देवनारायण मिश्रा शैलेश पांडे प्रखर मिश्रा अभय प्रकाश श्रीवास्तव संजीव श्रीवास्तव रघुनंदन शुक्ला सनी निषाद डिंपल, रंजना, पलक अक्षरा भूमि शिवांश राय दिलीप रस्तोगी उमाशंकर तिवारी आदि अनेको लोग उपस्थित थे।