सड़क अतिक्रमण हटवाया गया एवं दो पहिया वाहनों की चेकिंग किया गया
महिलाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के साथ हेल्पलाइन नंबरो की जानकारी दिया गया
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक के निर्देशन में थाना चिलुआताल प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा के संरक्षण में चौकी प्रभारी बरगदवा सुशील प्रसाद, सब इंस्पेक्टर हरिशंकर यादव, कॉन्स्टेबल राजाराम, कॉन्स्टेबल शैलेश आनन्द, कॉन्स्टेबल राहुल, महिला कॉन्स्टेबल प्रियंका राय और महिला कॉन्स्टेबल सुधा ने बरगदवा चौराहा, मोहरीपुर चौराहा, शंकर चौराहा से महेसरा तक अतिक्रमण हटवाया जिससे आम नागरिकों के आवागमन सामान्य हुआ और लोगों ने पुलिस कर्मियों की प्रसंशा की उसके बाद मोहरीपुर चौराहा पर दो पहिया वाहनों की चेकिंग की गई और दो पहिया वाहन के चालकों को हेलमेट के बगैर न चले ऐसा प्रभारी निरीक्षक बरगदवा सुशील प्रसाद ने समझाया और बताया कि हेलमेट आपकी सुरक्षा के लिए हैं इसको अवश्य पहने। वाहनों की चेकिंग और यातायात के नियमों की जानकारी देने में सब-इंस्पेक्टर हरिशंकर यादव ने भरपूर सहयोग दिया और यातायात के नियमों का पालन करने को कहा। महिला कॉन्स्टेबल प्रियंका राय ने महिलाओं से यातायात के नियमों को बताते हुए महिलाओं का अधिकार एवं सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी देते हुए महिला हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देते हुए कहा कि आपकी सुरक्षा के लिए हम सभी लोग हैं आप अपनी समस्याओं को निर्भीक होकर हमें बताए हम लोग आपके साथ हैं और आपके साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने देंगे इनके साथ महिला कॉन्स्टेबल सुधा ने भरपूर सहयोग दिया।

