हम भारती न्यूज़
ब्रेकिंग फिरोजाबाद
नवनीत गौतम फिरोजाबाद
फिरोजाबाद दिनांक 12-07-2022*
आरक्षी पीएसी का आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 192 रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत परेड समारोह का पुलिस लाइन फिरोजाबाद के परेड ग्राउण्ड में हुआ सफल आयोजन ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से भारतीय संविधान व कानून का पालन करने एवं कराने की दिलायी गयी शपथ ।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, फिरोजाबाद डॉ0 अखिलेश नारायण सिंह की अगुवाई में आज दिनांक 12-07-2022 को रिजर्व पुलिस लाइन, फिरोजाबाद के परेड ग्राउण्ड में आरक्षी पीएसी का आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 192 रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह / पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आशीष तिवारी द्वारा परेड की सलामी ली गयी तथा उसके उपरान्त परेड का निरीक्षण किया । दीक्षांत समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा अपने उद्बोधन में रिक्रूट आरक्षियों को निष्ठा, ईमानदारी एवं सतर्कतापूर्वक अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने, भारतीय संविधान व कानून का पालन करने एवं कराने की भी आरक्षियों को शपथ दिलायी गयी । दीक्षांत परेड समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री आशीष तिवारी तथा नगर आयुक्त फिरोजाबाद , अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद , क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी यातायात , प्रतिसार निरीक्षक , प्रभारी आरटीसी द्वारा मौजूद रहकर सभी आरक्षियों का उत्साहवर्धन कर भविष्य के लिये शुभकामनायें दी गई ।
पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय के आदेशानुसार प्रशिक्षण केन्द्र जनपद फ़िरोज़ाबाद को 200 रिक्रूट आरक्षी आवंटित किये गये थे, जिसके परिपेक्ष कुल 193 रिक्रूट आरक्षियों द्वारा अपनी आमद करायी गयी । आरटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुल 193 रिक्रूट आरक्षियों में से 192 रिक्रूट आरक्षी उत्तीर्ण हुए हैं एवं 01 रिक्रूट आरक्षी अनुत्तीर्ण रहा है । जनपद फ़िरोज़ाबाद से 192 रिक्रूट आरक्षी पीएसी का आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर पासआउट हो रहे हैं । उक्त रिक्रूट आरक्षियों को श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फ़िरोज़ाबाद व उनकी टीम के निर्देशन में 06 माह का उच्च कोटि का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया , जिसके फलस्वरूप 192 रिक्रूट आरक्षी बाह्य विषय (आई0टी0 व पी0टी0) एवं अन्तः कक्षीय पाँच विषयों की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए । प्रशिक्षण के दौरान रिक्रूट आरक्षियों को विभिन्न विषयों जैसे रेडियो शाखा , साइबर क्राइम, यूपी-112 , सोशल मीडिया, यातायात व्यवस्थापन एवं फील्ड यूनिट आदि का भी प्रशिक्षण अतिथि व्याख्यान के माध्यम से प्रदान कराया गया है । प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त रिक्रूट आरक्षी पुलिस विभाग का अभिन्न अंग बन गये हैं, जो आने वाली प्रत्येक चुनौती का सामना करने के लिये सक्षम हैं ।
प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निम्न प्रशिक्षुओं व आटीआई/पीटीआई को सम्मानित किया गया-
1-सॅर्वांग सर्वात्तम- रि0आरक्षी 125 शैंकी मोरल
2-परेड कमाण्डर प्रथम- रि0आरक्षी 98 विकास कुमार
3-परेड कमाण्डर द्वितीय-रि0आरक्षी 178 सौरभ अधाना
4-परेड कमाण्डर तृतीय- रि0आरक्षी 33 विशाल कुमार
5-सर्वश्रेष्ठ आटीआई – आरक्षी रविन्द्र पाल सिंह
6-सर्वश्रेष्ठ पीटीआई- आरक्षी शिव कुमार
7-मेजर आरटीसी- मु0आ0 पीटीआई रविन्द्र कुमार

