Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

नशे की हालत में दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

  नशे की हालत में दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार



हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


         वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा "अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी" के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के कुशल पर्यवेक्षण में व रणधीर कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 11/07/2022 को थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत उ0नि0 संतोष कुमार सिंह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 289/2022 धारा 427,452,504,506 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त अमित कुमार शर्मा पुत्र विजय कुमार शर्मा निवासी जंगल मातादीन शिवपुर शहबाजगंज पादरी बाजार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर को सगुन मैरेज हाल जंगल मातादीन के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है । 


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का नाम :-

1- उ0नि0 संतोष कुमार सिंह चौकी प्रभारी पादरी बाजार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर । 

2-उ0नि0 अरविन्द सिंह यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर । 

3-आरक्षी चन्द्रभान कन्नौजिया थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies