हत्या के मुकदमें से सम्बन्धित एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा 10000/- रु0 के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग दर्शन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस एवं सर्विलांस व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय के मु0अ0सं0- 474/22 धारा 302/394/411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त सूर्य प्रकाश मिश्रा उर्फ सूरज पुत्र भरत मिश्र निवासी सत्य मार्ग गली पड़हा शिव मंदिर मोहद्दीपुर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर व स्थायी पता शूमनथही पोस्ट चाँदपुर थाना बैरिया जिला बलिया को दिनांक 11.07.2022 को समय करीब 06.55 AM बजे मोहद्दीपुर पड़हा टोला शिवमंदिर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।
अपराध/पूछताछ विवरण:-
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि दिनांक 08/09-07-2022 की रात में समय 02.30 am पर रेलवे बस स्टैण्ड से मौहद्दीपुर आया । वहां छप्पर में एक बुढिंया सो रही था । मैं जानता था कि वह मंदिर की साफ सफाई करती थी और चाबी उसके गले मे ही थी वहा गया और उसके गले से चाबी निकालने लगा तो वह जग गयी शोर मचाने का प्रयास किया तो उसके गले बटुआ था उससे गला खीच दिया और मुह दबा दिया और जब शांत हो गयी तो मै उसके बटुआ में करीब 250 रुपये से 300 रुपये था उसको निकाल लिया तथा मन्दिर की चाभी लेकर मन्दिर का दरवाजा खोलकर दान पेटी के ताला तोड़कर करीब 2000 से 2500 रुपये के बीच रेजकी (सिक्के) एक रुपये, दो रुपये व पाँच रुपये के सिक्के तथा 10-20 के सौ –सौ रुपये के नोट मिले । मैं वहा से शिव मंदिर पर आकर सो गया । जब मैं जगा तो झोला नही था । उसी का पैसा मेरे जेब में है । अभियुक्त के बताये हुए जगह पर जाकर तलाशी ली गयी तो इसके पहने हुए पैन्ट जो तलाब के किनारे फेका मिला जिसे मौके पर पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया ।
अभियुक्त पूर्व से कैलासी देवी के परिवार को जानता है । उनके मकान में 5-6 वर्ष पहले किराये पर रहता था । कैलाशी देवी को पूरी तरह से जानता था ।अभियुक्त पैसे की लालच में इसके द्वारा उक्त घटना कारित की गयी है ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 राजेन्द्र सिंह प्रभारी (सर्विलांस सेल गोरखपुर)
3. उ0नि0 रुद्रप्रताप सिंह चौकी प्रभारी मोहद्दीपुर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
4. उ0नि0 मनीष यादव (एसओजी प्रभारी)
5. उ0नि0 शशिकिरण सिंह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
6. हे0 अरुण खरवार स्वाट टीम
7. हे0का0 रामइकबाल राव स्वाट टीम
8. का0 विनोद कुमार थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
9. का0 उदय कुमार सरोज थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
10. कां0 अशोक यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
11. कां0 जोगेन्द्र कुमार थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
12. का0 गणेश शंकर पाण्डेय (सर्विलांस सेल)
13. का0 अशोक चौधरी (सर्विलांस सेल)
14. का0 दुर्गेश मिश्रा (स्वाट टीम)
15. का0 करुणापति तिवारी(स्वाट टीम)
16. का0 रणवीर सिंह(स्वाट टीम)
17. का0 इन्द्रेश वर्मा(स्वाट टीम)
18. का0 रवि चौधरी(स्वाट टीम)
