शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया बक़रीद का त्यौहार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
पाली क्षेत्र में बक़रीद का त्यौहार शांतिपूर्ण व सौहार्द के साथ मनाया गया।इस अवसर पर क्षेत्र के गाहीं, पाली, मुस्तफाबाद, भरपही, डुमरी बड़गो चाँदबारी आदि गांवों की ईदगाहों व मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बक़रीद की नमाज़ अदा कर देश में अमन चैन व खुशहाली के लिए दुआएं माँगी। और एक दूसरे से गले मिलकर उन्हें बक़रीद की मुबारकबाद दी।और अल्लाह की रजा के लिए बकरे की कुर्बानी देकर हजरत इब्राहिम की सुन्नत को अदा किया।इस दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
