Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

ग्रामीण विकास मंत्रालय के निदेशक ने अमृत सरोवर पोखरे का किया निरीक्षण

 ग्रामीण विकास मंत्रालय के निदेशक ने अमृत सरोवर पोखरे का किया निरीक्षण



हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


सहजनवा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत गंगटही में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के निदेशक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मनरेगा के तहत बन रहे अमृत सरोवर योजना पोखरे का निरक्षण किया , और पोखरे के किनारे ग्राम प्रधान के साथ वृक्षारोपण किया, इस दौरान मनरेगा के तहत गांव में बनाये गए मनरेगा पार्क का भी निरीक्षण किया,ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए कार्य से सन्तुष्ट दिखे।

   बताते चले कि गंगटही ग्राम पंचायत में लगभग 11 लाख की लागत से अमृत सरोवर बनाया जा रहा है । जिसमे प्रतिदिन लगभग दो दर्जन मजदूरों को काम मिल रहा है। मनरेगा के अलावा राज्य वित्त और 15 वे वित्त की मद से भी इसमे पक्की सीढ़िया और चारो तरफ बाउंड्री बनाई जानी है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय पांडेय से गांव में हो रहे अन्य मनरेगा कार्यो की जानकारी ली तो प्रधान प्रतिनिधि ने उन्हें गांव के प्राथमिक विद्यालय के बगल में बने मनरेगा पार्क को दिखाया जिसको देखकर निदेशक सन्तुष्ट दिखे।

   इस दौरान बीडीओ सुरेश मोर्य, डीसी मनरेगा, ग्राम प्रधान प्रतिभा पांडेय,प्रतिनिधि विजय पांडेय ,ग्राम सचिव लोकेश, जेई अजित सिंह, टिंकू मिश्रा, अजय सिंह, त्रिपुरारि सहित एक दर्जन प्रधान और रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies