5 ड्रोन कैमरा से 1717 ग्राम सभाओं का ड्रोन कार्य पूरा
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर। लखनऊ से राजस्व परिषद आयुक्त मनीषा त्रिभाटिया ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर गोरखपुर मंडल आयुक्त सभागार में अपर आयुक्त अजय कांत सैनी सुशील कुमार गौड़ तहसीलदार कैंपियरगंज नीलम तिवारी सहित जनपद के अन्य तहसीलों के तहसीलदार से कहा कि जिन जिन ग्राम सभा का ड्रोन सर्वेक्षण कार्य धीमा चल रहा है उन तहसीलों का संरक्षण कार्य तेजी से कराया जाए जिससे धरौनी वितरण जल्द से जल्द किया जाए गोरखपुर जनपद में कुल 3535 ग्राम सभाओं में से 991 ग्राम सभाओं का सर्वेक्षण कार्य नहीं कराया जा रहा 2544 ग्राम सभाओं का सर्वेक्षण कार्य 5 ड्रोन कैमरा से प्रतिदिन 18 ग्राम सभाओं का ड्रोन सर्वेक्षण किया जा रहा है अब तक 1717 ग्राम सभाओं सर्वेक्षण किया जा चुका है 489 ग्राम सभाओं का मानचित्र प्राप्त हो चुका है उनमें से 39 ग्राम पंचायतों का मानचित्र त्रुटि पाया गया 450 का सही पाया गया पड़ताल के बाद भारतीय सर्वेक्षण विभाग 214 ग्राम सभाओं को भेजा जा चुका है 352 ग्राम सभाओं का डाटा लाक किया जा चुका है प्रकाशन के लिए 175 ग्राम सभाओं का प्रकाशन के लिए भेजा गया इनमें से 158 का प्रकाशित किए गए हैं 158 ग्राम सभाओं से अनापत्ति प्राप्त हुआ 157 ग्राम सभाओं का आवासीय अभिलेख प्राप्त हुआ है।
