Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ ओवरब्रिज के समीप स्थित मानसरोवर शिव मंदिर और मंदिर के पास स्थित रामलीला मैदान अंधियारी बाग का सावन के पहले दिन यानी आज गुरुवार को लोकार्पण करेंगे

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ ओवरब्रिज के समीप स्थित मानसरोवर शिव मंदिर और मंदिर के पास स्थित रामलीला मैदान अंधियारी बाग का सावन के पहले दिन यानी आज गुरुवार को लोकार्पण करेंगे



हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


मानसरोवर शिव मंदिर को सजाने-संवारने में 6.01 करोड रुपए खर्च किए गए हैं।


मानसरोवर शिव मंदिर और रामलीला मैदान का लोकार्पण करेंगे योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ ओवरब्रिज के समीप स्थित मानसरोवर शिव मंदिर और मंदिर के पास स्थित रामलीला मैदान अंधियारी बाग का सावन के पहले दिन यानी आज गुरुवार को लोकार्पण करेंगे। इन दोनों जगहों का सीएम योगी की पहल पर पर्यटन विकास कराया गया है। मानसरोवर शिव मंदिर को सजाने-संवारने में 6.01 करोड रुपए खर्च किए गए हैं।


मंदिर परिसर में मल्टीपरपज हॉल, प्रसाधन, 50 लोगों की क्षमता का रैन बसेरा सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध हो गई है।

मंदिर परिसर में मिलेंगी यह सुविधाएं

मंदिर परिसर में मल्टीपरपज हॉल, प्रसाधन, 50 लोगों की क्षमता का रैन बसेरा, दो टूरिस्ट शेल्टर, परिसर स्थित सरोवर पर रेड स्टोन रेलिंग, हवन कुंड, रेड स्टोन पाथवे, उद्यान, महिला-पुरुष व दिव्यांगजन के लिए टॉयलेट ब्लॉक, पार्किंग, बाउंड्री वाल का निर्माण, लैंडस्कैपिंग, प्रवेश द्वार, पार्किंग के निर्माण के साथ ही सोलर पैनल और विक्टोरिया और गार्डन लाइट लगाए गए हैं।


1.64 करोड़ रामलीला मैदान का हुआ सुंदरीकरण

वहीं, मानसरोवर शिव मंदिर के पास स्थित रामलीला मैदान (अंधियारीबाग) का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण 1.64 करोड़ रुपए की लागत से कराया गया है। रामलीला के लिए मंच,ग्रीन रूम, बाउंड्रीवाल, टॉयलेट ब्लॉक, उद्यान, दो प्रवेश द्वार बनाने के साथ ही लैंडस्कैपिंग भी कराई गई है। रामलीला मैदान में स्थित डॉ बीआर अंबेडकर की प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण भी कराया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies