यूपी में राशन की दुकान बनेंगी कॉमन सर्विस सेंटर:दुकानों पर बनेंगे आधार और पैन कार्ड, आज MOU सौंपेंगे CM योगी
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
कोटेदारों को योगी सरकार CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) के रूप में और सक्षम बनाने जा रही है। इसके लिए आज गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश सरकार और CSC ई-गवर्नेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड के बीच MOU साइन होगा। योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में सुबह 11 बजे एक कार्यक्रम होगा। जिसमें सीएम योगी गोरखपुर जिले के कोटेदारों से बात करेंगे।
कोटेदारों की भी बढ़ेगी कमाई
दरअसल, प्रदेश भर में राशन की 80 हजार के करीब उचित दर की दुकानें हैं। इन दुकानों को कॉमन सर्विस सेंटर बनाए जाने से जहां कोटेदारों की आय बढ़ेगी। वहीं आम पब्लिक को भी काफी सुविधा मिलेगी। कोटेदार की दुकानों से राशन लेने के साथ ही लोग अब राशन कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर लिस्ट से जुड़े काम भी करा सकेंगे।
कोटेदारों को मिलेगा CSC का दर्जा
कोटेदार के यहां हर वह सुविधा मिलेगी जो CSC पर मिलती है। कोटेदारों को CSC का दर्जा देने की कार्ययोजना सरकार के 100 दिन के लक्ष्य के तहत पूरी की गई है। CSC ई-गवर्नेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड के साथ गुरुवार को होने वाला MOU कोटेदारों के लिए योगी सरकार की तरफ से बड़ा उपहार होगा।

