Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

प्रधानाचार्य ने बच्चों एवं शिक्षकों के साथ किया वृक्षारोपण।

 प्रधानाचार्य ने बच्चों एवं शिक्षकों के साथ किया वृक्षारोपण। 



हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


 कैम्पियरगंज क्षेत्र के इन्दरपुर के जनता इण्टर कालेज के परिसर में प्रधानाचार्य नीरज कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को  वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने भी विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। विद्यालय के  प्रधानाचार्य नीरज कुमार श्रीवास्तव  ने कहा कि आज समूचा विश्व पर्यावरण के गिरते स्तर एवं  हो रही ग्लोबल वार्मिंग से चिंतित हैं । उन्होंने कहा कि अब पर्यावरण को स्वच्छ एवं समृद्धि बनाए रखने के लिए एक मात्र उपाय बृहद पैमाने पर वृक्षारोपण और उसका संरक्षण ही बचा है ,अगर जीवन को बचाना है तो हर हाल में वृक्षारोपण जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज समूचा विश्व ओजोन परत के पिघलते ग्लेशियर से चिंतित हैं , क्यों कि गिरते पर्यावरण  आने वाले दिनों में मानव जीवन को लेकर गंभीर संकट व खतरा बन गया हैजिसे हम सब केवल वृक्ष संरक्षण करके इस स्थिति से निपटने में सक्षम हो सकतें हैं। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies