Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जनपद में प्रथम बार की गयी एस्पिरेशनल ब्लाकस् की बैठक*

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर


जनपद में प्रथम बार की गयी एस्पिरेशनल ब्लाकस् की बैठक*



 संभल (बहजोई) 08 जुलाई 2022


आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी महोदय श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में प्रथम बार एस्पिरेशनल ब्लाकस् के कार्यक्रम की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सौ एस्पिरेशनल ब्लाकस्  चिन्हित किए गए हैं। जिसमें से 7 ब्लॉक संभल जनपद से भी चिन्हित है। इन विकास खंडों की 75 पैरामीटर पर मॉनिटरिंग की जाएगी। तथा प्रत्येक माह समस्त विभाग द्वारा इसकी फीडिंग भी कराई जाएगी। एवं प्रत्येक माह कितना सुधार हो रहा है या नहीं उसको लेकर भी समीक्षा बैठक की जाएगी। 

                प्रत्येक विभाग विकासखंड वार डाटा के लिए जिम्मेदारी तय करें। फीडिंग का कार्य 12 तारीख तक प्रत्येक माह किया जाएगा। जनपद स्तर पर प्रत्येक विभाग 7 तारीख तक अपना अपना डाटा अर्थ सांख्यिकी अधिकारी कार्यालय को प्रेषित कराना सुनिश्चित करें। फर्जी डाटा की शिकायत किसी भी दशा में नहीं मिलनी चाहिए। संबंधित विकास खंड से लिखित में डाटा उपलब्ध कराया जाए। साथ ही संबंधित अधिकारी डाटा को क्रॉस चेक कर लें। जिससे डाटा में कोई त्रुटि ना रहे। 

               इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती कमलेश सचान, परियोजना निदेशक डीआरडीए रमेश चंद्र, जिला अर्थ सांख्यिकी अधिकारी महेंद्र सिंह एवं रत्नेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन, एवं समस्त खंड विकास अधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies