व्यवसाई व व्यापारी नेता जवाहरलाल जायसवाल के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
कैम्पियरगंज के चौमुखा बाजार निवासी जवाहरलाल जायसवाल का आज शनिवार कि दिन उनके पैतृक निवास चौमुखा पर निधन हो गया। बहुत दिनों से बीमार चल रहे थे। निधन की खबर सुनकर समस्त चौमुखावासी अगल बगल व नात रिश्तेदार,मित्र,शुभचिंतक,समाजसेवी नेता,व्यापारीयों ने गहरा दुख प्रकट किया और शोक संवेदना व्यक्त किया एवं उनकी आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। निधन की खबर सुनकर आने जाने वालों का तांता लगा हुआ है। उनके पुत्र फार्मासिस्ट नवीन जायसवाल एवं प्रतीक जायसवाल ने बताया कि दाह-संस्कार रविवार को करमैनी के राप्ती नदी पर सुबह होगा।