Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जल संचयन को लेकर जनपद में किया जाए बृहद स्तर पर प्रचार प्रसार..........केंद्रीय टीम

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर


श्री गौरव एच गुप्ता, निदेशक सड़क सुरक्षा भारत सरकार एवं श्री एस प्रकाश, एडी सीडब्ल्यूसी ने जल संचयन को लेकर अमृत सरोवरों का किया निरीक्षण*


ग्राम स्तर तक जल संचयन के लिए लोगों को किया जागरूक....... केंद्रीय टीम




जल संचयन को लेकर जनपद में किया जाए बृहद स्तर पर प्रचार प्रसार..........केंद्रीय टीम


 कैच द रेन शासन का एक महत्वपूर्ण अभियान..... केंद्रीय टीम



अमृत सरोवर में श्रमिकों के साथ श्रमदान कर ग्राम वासियों को जल संचयन हेतु किया जागरूक


आज दिनांक 12 जुलाई 2022 को जल शक्ति अभियान के अंतर्गत श्री गौरव एच गुप्ता, निदेशक सड़क सुरक्षा भारत सरकार एवं श्री एस प्रकाश, एडी सीडब्ल्यूसी के द्वारा जनपद में बने झम्मानिया अमृत सरोवर भकरौली, लल्ली दादी अमृत सरोवर भौनानगला का निरीक्षण किया गया। जिसमें ग्राम वासियों से वार्ता करते हुए जल संचयन को लेकर जागरूक किया एवं जल संचयन की कुछ विशेषताओं के बारे ग्राम को वासियों को विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि जनपद में अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाए। जिससे शुद्ध वातावरण आने वाली जनरेशन को मिल सकें। एवं जल संचयन का भी विशेष ध्यान दिया जाए जिससे आने वाली पीढ़ी उस जल को अपने प्रयोग में ला सकें। शुद्ध जल लेवल बहुत ही कम बचा है इस को सुरक्षित किया जाए अनावश्यक रूप से शुद्ध जल को ना बहाएं इसी को लेकर सभी अमृत सरोवर पर वृक्षारोपण किया गया। एवं असादपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में बने सोकपिट का निरीक्षण किया गया। एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक सोकपिट बनाए जाएं। जिससे जल संचयन किया जा सकें यारा फर्टिलाइजर में वृक्षारोपण करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। 

         इस अवसर पर लघु सिंचाई अधिकारी सत्येंद्र श्रीवास्तव, कमल कांत शर्मा डीआरडीए, डीसी मनरेगा बलवंत सिंह, सहित संबंधित अधिकारी एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।


 जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies