“ऑपरेशन शिकंजा" जनपद गोरखपुर
वर्ष 2017 में थाना खजनी पर पंजीकृत हत्या के अभियोग में दोष सिद्ध होने पर मा0 न्यायालय जनपद गोरखपुर द्वारा अभियुक्त राम किशुन निषाद को सश्रम आजीवन कारावास एवं 22,000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
जनपद गोरखपुर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन शिकंजा" अभियान के क्रम में मा0 न्यायालय में विचाराधीन गंभीर अपराधों की निरंतर पैरवी के परिणाम स्वरूप आज दिनांक 12-07-2022 को मा0 न्यायालय जनपद गोरखपुर द्वारा अभियुक्त राम किशुन निषाद पुत्र स्व0 जंगली निषाद सा0 सीयर पो0 जैतपुर थाना खजनी जनपद गोरखपुर को थाना खजनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 255/17 धारा 302,506,34 भादवि के अपराध का दोषी पाये जाने पर सश्रम आजीवन कारावास एवं 22 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । उक्त सजा को दिलाने हेतु विवेचक निरीक्षक श्री नासिर हुसैन, ADGC श्री अतुल कुमार शुक्ला का अमूल्य योगदान रहा । साथ ही इन्ही के अथक प्रयासो एवं निरंतर पैरवी के फलस्वरूप ही, आज मा0 न्यायालय जनपद गोरखपुर द्वारा अभियुक्तगण उपरोक्त को सजा मिल सकी।
जनपद में अपराधियो के विरुद्ध न्यायालय में प्रभावी पैरवी और उनको माननीय न्यायालय में सजा दिलाने के लिए लगातार प्रयास चल रहे है।
