थाना चिलुआताल पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त 01 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर के साथ गिरफ्तार
श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर श्री गौरव ग्रोवर द्वारा "अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी" के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर श्री मनोज कुमार अवस्थी व क्षेत्राधिकारी कैम्पिरगंज श्री अजय कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रदीप शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 04.08.2022 को थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत उ0नि0 कुँवर अभिषेक, उ0नि0 चन्द्रभान भारती व का0 अरविन्द सिह के क्षेत्र में मामूर होकर चेंकिग के दौरान एक वांछित एक नफर अभियुक्त श्याम नारायण पाण्डेय पुत्र चन्द्रिका पाण्डेय निवासी बालापार थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर उम्र करीब 46 वर्ष गोरखपुर को रोका व टोका गया तो भागने लगे जिनको हमराही कर्मचारियों की मदद से कुछ ही दूरी पर दौड़ाकर पकड़ लिया गया । जिनकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से 01 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतुस बरामद हुआ जिनको समय करीब 10.45 बजे रात्रि मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा रहा है ।
अपराध विवरण/अभियुक्तगण से पूछताछ —
अभियुक्त से पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त द्वारा नाजायज अशलहा रखकर किसी को धमकाने व डेरवाने के काम प्रयोग करता था ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:-
उ0नि0 कुँवर अभिषेक थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
उ0नि0 चन्द्रभान भारती थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
का0 अरविन्द सिंह थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
