ब्रेकिंग न्यूज लखनऊ
----------------------------------
रक्षाबंधन के पावन उपलक्ष्य पर माताओं-बहनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का उपहार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
■ भाई-बहन के स्नेह के अनुपम पर्व श्रावण पूर्णिमा 'रक्षाबंधन' के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में प्रदेश की माताओं-बहनों के लिए निःशुल्क आवागमन की सुविधा होगी।
------------------------------------
■ आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में निःशुल्क बस सेवा 48 घंटे के लिए उपलब्ध होगी। दिनांक 10 अगस्त की रात्रि 12 बजे से 12 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक माताओं-बहनों द्वारा निःशुल्क बस सेवा का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
