Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

मोबाइल फोन की लूट व चैन स्नैचिंग करने वाले 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, लूट/चोरी का सामान व अवैध शस्त्र बरामद

 मोबाइल फोन की लूट व चैन स्नैचिंग करने वाले 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, लूट/चोरी का सामान व अवैध शस्त्र बरामद


थाना तिवारीपुर का हिस्ट्रीशीटर नीशू पासवान गिरफ्तार


हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा "अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी" के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में  व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ गोरखपुर के कुशल निर्देशन में रणधीर कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 रामानुज सिंह यादव चौकी प्रभारी हड़हवाफाटक द्वारा मय शाहपुर टीम के आज दिनांक 06.08.2022 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त 1.नीशू पासवान पुत्र प्रदीप पासवान निवासी माधोपुर थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर को अवैध देशी तमंचे के साथ व अभियुक्त 2. विजय कुमार गौड़ पुत्र मोती गौड़ निवासी सूरजकुण्ड थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर को बौलिया रेलवे कालोनी एन0ई0 रेलवे गर्ल्स इंटर कालेज के पास से गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 371/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत हुआ । अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय रिमांड हेतु भेजा जा रहा है ।

घटना का संक्षिप्त विवरणः-

1. श्री विनय कुमार जो दिनांक 05.08.2022 को बस स्टेशन से रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे कि सुबह लगभग 03.30 बजे थाना कैंट क्षेत्र बस स्टेशन के पास से अभियुक्त द्वारा छीन लेना जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना कैंट गोरखपुर में मु0अ0सं0 573/2022 धारा 392 भा0द0वि0 पंजीकृत कराया गया ।

2. दिनांक 27.04.2022 को समय 09.15 बजे रात्रि को आवेदिका श्रीमती लीलावती मिश्रा जो काली मन्दिर रेल बिहार चौराहे से अपने घर राप्तीनगर फेज 4 आ रही थी कि अभियुक्तो द्वारा वादिनी का चेन छीन कर भाग जाना जिसके सम्बन्ध में वादिनी द्वारा थाना शाहपुर गोरखपुर पर मु0अ0सं0 177/2022 धारा 392 भादवि का अभियोग पंजीकृत करायी  तथा अभियुक्तगण द्वारा लूटे गये चेन को बिक्री कर दिया जाना 


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का नाम :-

1.उ0नि0 रामानुज सिंह यादव चौकी प्रभारी हड़हवाफाटक थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।

3.उ0नि0प्रशि0 हिमांशु यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।

4. का0 अजय प्रताप चौधरी थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।

5. का0 चन्दन कुमार चौहान थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।

6. का0 विजय कुमार मौर्या थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।

7. का0 अमृत लाल थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies