Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

नव निर्वाचित एमएलसी डॉ धर्मेन्द्र सिंह का गोरखपुर की सीमा में प्रवेश करते ही भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह के नेतृत्व में हुआ ऐतिहासिक जोरदार स्वागत

 नव निर्वाचित एमएलसी डॉ धर्मेन्द्र सिंह का गोरखपुर की सीमा में प्रवेश करते ही भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह के नेतृत्व में हुआ ऐतिहासिक जोरदार स्वागत



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर। 06 अगस्त 2022 दिन शनिवार को 

गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ०धर्मेन्द्र सिंह के एमएलसी निर्वाचित होने के उपरान्त गोरखपुर प्रथम आगमन पर जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह और जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम के नेतृत्व में भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया, कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह स्वागत द्वार बनाये गये थे,जहां पर ढोल-नगाड़ों,गाजे-बाजे,पटाखों व शंख-ध्वनि के साथ पुष्पवर्षा कर फूल-मालाओं को पहनाते हुए नरेन्द्र मोदी,जेपी नड्डा,योगी आदित्यनाथ,स्वतंत्रदेव सिंह जिन्दाबाद,डॉ०धर्मेन्द्र सिंह जिन्दाबाद,भाजपा जिन्दाबाद के गगनभेदी नारे लगाये गये।

जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के हुजूम ने अपने क्षेत्रीय अध्यक्ष और नवनिर्वाचित एमएलसी डॉ धर्मेन्द्र सिंह का ऐतिहासिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया।कार्यकर्ता सैकड़ों गाड़ियों के काफिला के साथ जनपद की सीमा कसरवल चौक पर स्वागत में डटे रहे।

जिला इकाई द्वारा इन स्थानों पर किया गया स्वागत

भाजपा जिला इकाई द्वारा प्रमुख रूप से कसरवल चौक,भीटी रावत,सहजनवा थाना चौराहा,कालेसर जीरो प्वाइंट,बरवार,खजनी मोड़ सरैया सहित दर्जनों स्थानों

पर भव्य स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह  विधायक प्रदीप शुक्ला  जिला प्रभारी अजय कुमार गौतम डॉक्टर शत्रुघन सिंहा ब्लाक प्रमुख शशि प्रताप शिवचरण प्रसाद विमलेश पासवान नित्यानंद मिश्रा ब्रह्मानंद शुक्ला रविंद्र तिवारी आलोक तिवारी श्याम बिहारी त्रिपाठी नीतू राज राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies