दुष्कर्म के आरोप मे वांछित अभियुक्त 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा महिला संबंधी अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कल्यान सिंह सागर, थाना रामगढ़ताल गोरखपुर के नेतृत्व मे उ0नि0 हरि प्रसाद यादव मय हमराह थाना रामगढ़ताल की पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 417/2022 धारा 376/506 भादवि से संबंधित दुष्कर्म कारित करने वाला वांछित अभियुक्त पवन शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा निवासी फुलवरिया नवल्स एकेडमी थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रहीं है!
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्र0नि0 कल्यान सिंह सागर, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 श्री हरिप्रकाश यादव, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर
3. का0 रामभरत यादव, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर
4. का0 सोनू कुमार, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर
5. का0 चन्दन भारती, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर
