Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम

 आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र गोरखपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों का सम्मान किया गया व उनके साथ भोज किया गया



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


स्वतन्त्रता की 75 वीं वर्षगांठ  के अवसर पर “आजादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम के अन्तर्गत आज दिनांक 15.08.2022 को पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र गोरखपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा पुलिस लाईन के व्हाईट हाउस में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों का सम्मान एवं भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विगत वर्षों में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिवार के सदस्यों द्वारा हिस्सा लिया गया इस दौरान अधिकारीगण द्वारा परिजनो के साथ भोजन भी किया गया। साथ ही साथ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शहीद पुलिसकर्मियो के परिजनो की समस्याओं को भी सुना गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक लाईन, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, पुलिस अधीक्षक अपराध सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies