स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा पुलिस लाईन में किया गया ध्वजारोहण, सभी को दी गयी बधाई एवं शुभकामनाए
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
75 वें स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा पुलिस लाईन में ध्वजारोहण के उपरान्त सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया । पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र सहित विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया व सभी को बधाई दी गई। प्रत्येक पुलिस अधिकारी पूरे पुलिस बल का प्रतिनिधित्व करता है उसके द्वारा किया गया किसी भी प्रकार का सराहनीय कार्य व व्यवहार उसके व्यक्तिगत मान सम्मान को बढाता ही है साथ में पुलिस बल के गौरव को भी बढ़ाता है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि उस जगह हमें सेवा करनें का दायित्व मिला है जो धरती वीर शहीद जवानों की गाथाओं से भरी पड़ी है। आज सभी शपथ लें कि अपने दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठापूर्वक एवं ईमानदारी से करेंगे। सराहनीय कार्य करनें वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को प्रशस्ति-पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया एवं उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारी गण को मिष्ठान वितरित किया गया। पुलिस परिवार के प्रत्येक सदस्यों के साथ ही समस्त जनपद व देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं व बधाई दी गयी।
जनपद के प्रत्येक थानों, चौकियों व कार्यालयों पर स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ पर ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस के पर्व को मनाया जा रहा है तथा एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
