चाकू से पत्नी का गला रेतकर घायल कर देने के आरोप मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा "अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी" के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी कैम्पिरगंज के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रदीप शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 10.08.2022 को उ0नि0 अभय उपाध्याय मय हमराह द्वारा मुखबीर की सूचना पर थाना चिलुआताल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 313/2022 धारा 307 भादवि0 से सम्बन्धित अभियुक्त अब्दुल जब्बार पुत्र मु0 समीद सेख निवासी ग्राम बनगाई थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर को घटना मे प्रयुक्त एक अदद चाकू के साथ झुगिया चुंगी से दिनांक 09.08.2022 को समय करीब 11.00 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा रहा हैं!
गिरफ्तारी करने वाली टीम:-
1. उ0नि0 अभय उपाध्याय थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
2. का0 मनोज कुमार सोनकर थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
