Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

शातिर चोरों के पास से चोरी का 03 बण्डल लोहे की सरिया बरामद, 02 चोर गिरफ्तार

 शातिर चोरों के पास से चोरी का 03 बण्डल लोहे की सरिया बरामद, 02 चोर गिरफ्तार



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


डॉ0 गौरव ग्रोवर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा "अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी" के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में व श्री मनोज कुमार अवस्थी पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर व श्री अजय कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी कैम्पिरगंज  के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रदीप शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 10.08.2022 को थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत उ0नि0 अभय उपाध्याय मय हमराह उ0नि0 राकेश कुमार सिंह,का0 मनीष यादव व का0 विनोद कुमार के देखभाल क्षेत्र व रात्रिगस्त में मामूर  था कि जरिए मुखबीर खास सूचना मिली की मुकदमा से सम्बन्धित अभियुक्तगण मानबेला खास जी0डी0ए0 आवास के पीछे भरे पानी के गढ्ढे से चोरी का सरिया ले जाने की फिराक में है । यदि जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता है । इस सूचना पर विश्वास कर मैं उ0नि0 मय हमराह कर्मचारीगण के मुखबीर खास को लेकर मानबेला खास जी0डी0ए0 आवास के पीछे पहुँचा तो 100 मीटर पहले की रूक कर दूर से उनके तरफ इशारा करके बताया की साहब वही दोनों व्यक्ति है जो चोरी का सरिया ले जाने की फिराक में है । व स्वयं मौके से हट बढ़ गया । हम पुलिस वालों द्वारा दबे कदमों के अभियुक्तगणों की घेराबन्दी कर ली हम पुलिस वालों को देखते ही दोनों व्यक्ति सरिया छोड़कर पिछे मुड़कर भागने लगे हम पुलिस वालों द्वारा दोनों व्यक्तियों को हिकमत अमली से घेराबन्दी कर पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्तियों  से नाम पता पुछाया गया तो पहले ने अपना नाम सिकन्दर उर्फ देवराज पुत्र नुरआलम उम्र करीब 27 वर्ष निवासी मानबेला थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर दुसरे ने अपना नाम जाहिद उर्फ टीपू उर्फ सत्या पुत्र समीउल्ला उर्फ कोईल निवासी गायत्रीपुरम मानबेला थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर बताया जिनसे भागने का कारण पुछा गया तो बताए की साहब हम डर गए थे । यह सरिया हमने दिनांक 7/8/22 की रात्रि में प्रहलाद सिंह पुत्र शिवराय सिंह निवासी फर्टिलाईजर कालोनी थाना चिलुआताल के गायत्रीपुरम मानबेला खास में निर्माणाधीन मकान के बाहर से चुराया था और उसी रात उनके पड़ोसी पवन कुमार पुत्र हिरालाल निवासी गायत्रीपुरम मानबेला थाना चिलुआताल के निर्माणाधीन मकान से चुराया था । पवन कुमार उपरोक्त का सरिया हमने पहले ही बेच दिया था । अभियुक्तगणो को मु0अ0सं0 312/2022 धारा 379,411 भादवि से अवगत कराते हुए समय करीब 2.45AM बजे हिरासत पुलिस में लिया गया, तथा न्यायिक रिमाण्ड हेतु भेजा जा रहा है ।


       गिरफ्तारी करने वाली टीम:-


1-उ0नि0 अभय उपाध्याय थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर

 2-उ0नि0 राकेश कुमार सिंह थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर

,3-का0 मनीष यादव  थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर

 3-का0 विनोद कुमार थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies