पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा बच्चो को ट्रैफिक नियमो के बारे में किया गया जागरूक
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
आज दिनांक 06.08.2022 को नीना थापा इंटर कॉलेज में पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी एयरफोर्स तथा ट्रैफिक पुलिस टीम के साथ बच्चों को यातायात के नियम बताए गए तथा उन्हें जागरूक किया गया । बच्चों को हेलमेट के प्रयोग, यातायात के सभी नियम तथा बाइक पर बैठने के सही तरीकों के बारे में भी बताया गया । बच्चों ने काफी उत्सुकता दिखाई तथा ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनाया जाए इस संबंध में जानकारी प्राप्त की ट्रैफिक नियमों को समझाते हुए तथा भविष्य में बिना हेलमेट ड्राइविंग लाइसेंस तथा स्पीड लिमिट में गाड़ी चलाने की बच्चों ने शपथ ली ट्रैफिक के साइन समझाने के लिए बच्चों को पंपलेट भी दिए गए हेलमेट लगाने का सही तरीका भी बताया गया ।
