Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पुलिस अधीक्षक यातायात गोरखपुर की तत्परता ने बचाई एक महिला की जान, महिला को सुरक्षित पाकर परिजनों ने गोरखपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 पुलिस अधीक्षक यातायात गोरखपुर की तत्परता ने बचाई एक महिला की जान, महिला को सुरक्षित पाकर परिजनों ने गोरखपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की। 



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


आज दिनांक 06.08.2022 को एक महिला जो अपने पति से लड़ाई झगडे के कारण अवसाद में आकर रामगढताल तालाब में समय करीब 8:15 बजे अचानक कूद गई और डूबने लगी , पास में खडे़ शिवकुमार अग्रहरी पुत्र राजकुमार अग्रहरी ग्राम मुमफली थाना राजघाट जनपद गोरखपुर की नजर डूबती हुई लड़की पर पड़ी तो उन्होने तत्काल उस महिला को तलाब से बाहर निकाला परन्तु  पुनः वह महिला फिर से तालाब में कूदने जा रही थी इस पर शिवकुमार अग्रहरी ने डॉ महेंद्र पाल सिंह पुलिस अधीक्षक यातायात  को सूचना दी जो  नौकायान रामगढ़ताल पर ड्यूटी चेक कर रहे थे । व्यक्ति की सूचना पर तत्परता से डॉ महेंद्र पाल सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात के द्वारा उस महिला को  समझाया बुझाया गया और  महिला पी.आर.वी को बुलाकर हसीना खातून उपरोक्त को उसके घर पहुंचाया गया ।


शिवकुमार अग्रहरी ने एक नेक इंसान का फ़र्ज़ निभाया है , इनको गुड समैरिटन स्कीम के तहत पुरस्कार हेतु शासन से अनुशंसा की जाएगी।.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies