हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
जिला खाद्य विपणन अधिकारी विजेता सिंह ने बताया कि जनपद में 01अक्टूबर 2022 से धान खरीद प्रारंभ होगी। जनपद में कृषकों की सुविधा के लिए खाद्य विभाग एवं क्रय एजेंसियों के जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा 39 क्रय केंद्र अनुमोदित किए गए हैं।
उक्त के क्रम में जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा सभी जिला प्रबंधकों और केंद्र प्रभारियों को समय से धान क्रय केंद्र खोलने व क्रय संबंधी समस्त तैयारियों के सख्त निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्तर पर कृषकों को असुविधा ना होने पाए। जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों को क्रय केन्द्रों के निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।