हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
विशेष लोक अदालत 138 एन0आई0 एक्ट का सफल आयोजन निस्तारित हुए 73 वाद।**
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उ०प्र० के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश, सम्भल श्री अनिल कुमार XIII के कुशल मार्गदर्शन में विशेष लोक अदालत 138 एन0 आई0 एक्ट का सफल आयोजन दिनांक 26, 27, 28 व दिनांक 29-09-2022 को किया गया। इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी सिविल जज ( जू०. डि0) / न्यायिक मजिस्ट्रेट सम्भल श्री मनोज कुमार यादव, सिविल जज ( जू० डि०) / न्यायिक मजिस्ट्रेट बाह्य न्यायालय सम्भल श्वेतांक चौहान, सिविल जज ( जू० डि०) / न्यायिक मजिस्ट्रेट बाह्य न्यायालय सम्भल श्रीमती शिवानी, सिविल जज ( जू० डि०) / न्यायिक मजिस्ट्रेट बाह्य न्यायालय गुन्नौर श्री पीयूष मूलचन्दानी, सिविल जज सी० डि0/नोडल अधिकारी लोक अदालत सम्भल स्थित चंदौसी श्री मयंक त्रिपाठी, उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त वादकारीगण व न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विशेष लोक अदालत 138 एन0आई0 एक्ट का आयोजन करते हुए कुल 73 वाद का निस्तारण किया गया।
नोडल अधिकारी लोक अदालत सम्भल स्थित चंदौसी श्री मयंक त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि सिविल जज ( जू० डि0) / न्यायिक मजिस्ट्रेट सम्भल श्री मनोज कुमार यादव, सिविल जज ( जू० डि०) / न्यायिक मजिस्ट्रेट बाह्य न्यायालय सम्भल श्री श्वेतांक चौहान, सिविल जज (जू० डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट बाह्य न्यायालय सम्भल श्रीमती शिवानी. सिविल जज ( जू० डि0) /न्यायिक मजिस्ट्रेट बाह्य न्यायालय गुन्नौर श्री पीयूष मूलचन्दानी, द्वारा कुल 73 वादों का निस्तारण किया गया।