Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

हाइवे के किनारे खड़ी मालवाहक गाड़ियों का तिरपाल काटकर चोरी करने वाला शातिर अभियुक्त 05KG गांजा व चोरी के रु0 व घटना मे प्रयुक्त इनोवा कार के साथ गिरफ्तार

 हाइवे के किनारे खड़ी मालवाहक गाड़ियों का तिरपाल काटकर चोरी करने वाला शातिर अभियुक्त 05KG गांजा व चोरी के रु0 व घटना मे प्रयुक्त इनोवा कार के साथ गिरफ्तार



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के नेतृत्व में अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के निर्देशन, व थानाध्यक्ष तिवारीपुर श्री मदनमोहन मिश्रा के नेतृत्व में दिनांक 03.09.2022 को 05 Kg अवैध नजायज गांजा व चोरी में प्रयुक्त इनोवा कार व चोरी का 2050 रुपये व एक अदद आधार कार्ड व एक अदद पासबुक के साथ हाइवे के किनारे खड़ी मालवाहक गाड़ियों का तिरपाल काटकर चोरी करने वाले शातिर अभियुक्त कमलेश उर्फ कल्ले पुत्र स्व0 विन्दल निवासी ग्राम बोकटा(डिहवा) थाना गीडा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर थाना तिवारीपुर पर मु0अ0स0 136/22 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट व 411/414 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं! 


गिरफ्तारी टीम के सदस्यो का नाम-

1. उ0नि0 पंकज यादव (थाना तिवारीपुर) 

2. कां0 धन्वन्तर वर्मा (थाना तिवारीपुर)

3. का0 दीपक शुक्ला (थाना तिवारीपुर)

4. का0 मयंक कुमार (थाना तिवारीपुर)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies